Kerala Borad 12th Result 2019: उच्च माध्यमिक शिक्षा विभाग, केरल ने आज 8 मई 2019 को केरल के 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इस साल केरल बोर्ड की परीक्षओं में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट केरल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट को अपने मोबाइल एप्लिकेशन सफलाम ऐप (Saphalam App) के द्वारा और एंड्रॉइड ऐप PRD Live पर भी देख सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये ऐप केरल शिक्षा बोर्ड के जनसंपर्क द्वारा ही संचालित किया जा रहा है।
कहां करें चेक?
वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर परीक्षार्थियों के रिजल्ट के अलावा, स्कूल और जिले का रिजल्ट, विषय वार रिजल्ट और दूसरे विश्लेशण भी दिए जाएंगे। वहीं, परीक्षार्थियों के लिए रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए केरल सरकार ने कई पाटनर्स वंबसाइट जैसे kerala.gov.in, keralaresults.nic.in, result.itschool.gov.in, cdit.org, prd.kerala.gov.in, result.nic.in, educationkerala.gov.in और examresult.net/kerala के साथ परीक्षार्थियों के रिजल्ट साझा किए हैं ताकि परीक्षार्थी आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकें।
इसके अलावा रिजल्ट केरल की आधिकारिक सफलम ऐप (Saphalam App) पर चेक किया जा सकता है, जो गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड किया जा सकता है।
कैसे चेक करें रिजल्ट ?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट keralaresults.nic.in पर जाएं।
-
फिर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर भरें।
-
सब्मिट करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
बता दें कि स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी), केरल भारत में स्कूली शिक्षा का एक बोर्ड है, जिसका संचालन केरल राज्य की सरकार द्वारा किया जाता है। बोर्ड इसके साथ संबद्ध स्कूलों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करता है। इसके साथ ही उनका मुख्य शैक्षणिक ध्यान चिकित्सा देखभाल, इंजीनियरिंग और टेलीमार्केटिंग पर होता है।