Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. DU 2nd Cut Off list: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी में एडमिशन के लिए दूसरी कट ऑफ जारी, शनिवार 6 जुलाई तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया

DU 2nd Cut Off list: दिल्ली यूनिवर्सिटी यूजी में एडमिशन के लिए दूसरी कट ऑफ जारी, शनिवार 6 जुलाई तक चलेगी दाखिले की प्रक्रिया

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jul 04, 2019 10:26 am IST, Updated : Jul 04, 2019 10:26 am IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बुधवार को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए अपनी दूसरी कट ऑफ लिस्ट को जारी कर दिया है।

du second cut off list 2019- India TV Hindi
du second cut off list 2019

DU 2nd Cut Off list :दिल्ली यूनिवर्सिटी में इन दिनों एडमिशन का दौरा चल रहा है इसी कड़ी में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बुधवार को अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए अपनी दूसरी कट ऑफ लिस्ट को जारी कर दिया है। कट ऑफ जारी होने के बाद करीब 38.35% सीटों पर छात्रों ने दाखिला भी ले लिया है, जिनमें से ज्यादातर आर्ट्स कॉलेजों की सीटें भर चुकी हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी के विभिन्न कोर्सों में आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर दूसरी कट ऑफ को चेक कर सकते हैं। दूसरी कट ऑफ जारी होने के बाद छात्रों को एडमिशन के लिए 4 जुलाई से 6 जुलाई तक का समय दिया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए दूसरी कट ऑफ को जारी कर दिया गया है। डीयू ने साइंस, बीए प्रोग्राम्स और आर्ट्स-कॉमर्स के विषयों के लिए कॉलेजवार अलग-अलग तीन लिस्ट को जारी किया है। पहली कट ऑफ के मुकाबले दूसरी कट ऑफ भी काफी हाई गई है और पहली कट ऑफ के बाद कम ही अंतर इसमें देखा गया है। पहली कट ऑफ के बाद डीयू के टॉप कॉलेज में लगभग 90 फीसद सीटें तो भर भी चुकी हैं। अब छात्र दूसरी कट ऑफ के आधार पर कॉलेज में एडमिशन के लिए रिपोर्ट करना होगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी की दूसरी मेरिट लिस्ट की काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स को 4 जुलाई से 6 जुलाई (शनिवार)तक कॉलेज में जरूरी दस्तावेज के साथ पहुंचना होगा।

How to Download DU 2nd Cut Off List 2019: डीयू दूसरी कट-ऑफ मेरिट लिस्ट कैसे करें चेक

  1. सबसे पहले छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ही DU Second Cut Off 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां पर छात्र आर्ट्स कॉमर्स, साइंस और बीए प्रोग्राम्स के लिए जारी कट ऑफ पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद डीयू दूसरी कट-ऑफ लिस्ट आपकी स्क्रीन पर होगी।
  5. छात्र डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक कर कट-ऑफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए 3 लाख 67 हजार 895 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें से करीब 2 लाख 58 हजार 388 स्टूडेंट्स आवेदन फीस भी जमा कर चुके हैं। सबसे ज्यादा जनरल कैटेगरी के 1 लाख 52 हजार 478 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement