1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: मोबाइल पर ऐसे देखें रिजल्ट, बहुत ही आसान है तरीका

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: मोबाइल पर ऐसे देखें रिजल्ट, बहुत ही आसान है तरीका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2019 12:08 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 01:25 pm IST

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: बिहार बोर्ड (BSES) की 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। रिजल्ट को बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट (bsebinteredu.in) पर जारी किया है। आप इसे अपने मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

मोबाइल पर कैसे देखें...- India TV Hindi
मोबाइल पर कैसे देखें रिजल्ट?

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: बिहार बोर्ड (BSES) की 10वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। रिजल्ट को बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट (bsebinteredu.in) पर जारी किया है। इसके अलावा (biharboardonline.bihar.gov.in) पर भी रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) देखा जा सकता है। लेकिन, अगर आप मोबाइल पर अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं तो उसका भी तरीका है।

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019: SMS से ऐसे जानें रिजल्ट

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तब भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल पर SMS के जरिए भी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2019 का रिजल्ट देख सकते हैं। इसे लिए आपको अपने मोबाइल से BSEB10 और अपना रोल नंबर टाइप कर के 56263 पर SMS मैसेज करना होगा।

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2019)

1. रिज़ल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

2. बिहार बोर्ड 10वीं रिज़ल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) के लिंक को चुनें।

3 रोल नंबर और मांगी गई दूसरी जानकारियां स‍बमिट करें

4. रिज़ल्ट (Bihar Board 10th Result 2019) आपके सामने होगा

बता दें कि बिहार बोर्ड (Bihar Board) की 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी को खत्म हो गई थीं। इस बार बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 16,60,609 स्टूडेंट्स ने फार्म भरा था, जिसमें 8,37,075 छात्राएं और 8,23,534 छात्र थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन