UP Board 10th- 12th Result 2020 On SMS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड 10वीं - 12वीं की परीक्षाके परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र 10वीं, 12वीं के नतीजे मोबाइल पर SMS मदद से देखे सकते हैं। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर दवाब अधिक होने से कई बार वेबसाइट डाउन या क्रैश हो जाती है इसलिए मोबाइल पर नतीजे देखना बेहतर विकल्प है।
छात्रों को लंबे समय से परिणाम का इंतजार था जो आज खत्म हुआ। कोरोना वायरस और लॉकडाउन की वजह से पहले मूल्यांकन कार्य प्रभावित हुआ जिसकी वजह से यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में देरी हुई। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं अगर आप अपना रिजल्ट मोबाइल पर पाना चाहते हैं, तो नीचें दिए गए टिप्स को फॉलो कर के चेक करें रिजल्ट।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10th, 12th परीक्षा का परिणाम SMS के जरिए ऐसे करें चेक
- यूपी बोर्ड के 12 वीं (UP Board Intermediate 2020 (Class 12)) के छात्र हैं तो एसएमएस के जरिए भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं के छात्रों को UP12 ROLL NUMBER टाइप कर 56263 पर मेसेज भेजना होगा। जिसके बाद छात्रों को परिणाम एसएमएस के जरिए मिल जाएगा।
- मोबाइल से 10वीं का रिजल्ट UP Board High School (Class 10) देखने के लिए आपको UP10 ROLL NUMBER टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। इसके बाद आपका परिणाम एसएमएस से आपको मिल जाएगा।
कैसे चेक करें यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आपको अपने क्लास का चयन कर उसके रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- 10वीं या 12वीं के रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालना होगा.
- इसके बाद क्लिक करते ही आपको अपना रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
- छात्र-छात्राएं चाहें तो रिजल्ट का प्रिंट ले सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर दिखेगा यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2020 का परिणाम