ICAI CA Result 2019: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), सीए (CA) मई-जून परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानि 13 अगस्त को जारी हो सकते हैं। 13 अगस्त को रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.icaiexam.icai.org पर दिया गया है। सीए रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। सीए मई और जून फाउंडेशन रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थी अपने आपको रजिस्टर्ड भी कर सकते हैं, ताकि रिजल्ट का नोटिफिकेशन आपके पास आ जाए।
सीए (CA) मई-जून परीक्षा का रिजल्ट स्टू़डेंट्स मैसेज से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को सीएसीपीटी स्पेस के साथ 6 अंकों का रोल नंबर लिखकर CACPT(Space)XXXXXX (where XXXXXX is the six digit Common Proficiency Test roll number of the candidate) 58888 पर भेजना होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए मई-जून का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर कितने बजे जारी किया जाएगा इसको लेकर विभाग की तरफ से किसी भी निर्धारित समय का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सीए रिजल्ट 11 बजे तक जारी किया जाएगा।
संपादक की पसंद