1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JNUEE 2019 : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम फाइनल आंसर की जारी, ये रहा लिंक

JNUEE 2019 : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम फाइनल आंसर की जारी, ये रहा लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 23, 2019 01:38 pm IST,  Updated : Jun 23, 2019 01:38 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम की फाइनल आंसर की को जारी कर दिया है.

JNUEE ANSWER KEY- India TV Hindi
JNUEE ANSWER KEY

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी JNU ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम की फाइनल आंसर की को जारी कर दिया है. जेएनयू एंट्रेंस परीक्षा देने वाले उम्मीवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ntajnu.nic.in पर जाकर इस आंसर की को चेक कर सकते हैं. जेनयू में एडमिशन के लिए जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम JNUEE और कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम फॉर बायोटेक्नोलॉजी CEEB दो परीक्षाओं में बांटा गया था.

जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम के लिए इन परीक्षाओं को 27 मई से लेकर 30 मई के बीच आयोजित किया गया था. परीक्षाओं में 1,16,558 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 67,801 और महिलाओं की संख्या 48,751 थी.

How to check JNU Entrance Exam Final Answer Key 2019:

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ntajnu.nic.in पर जाएं
  • वेबसाइट के होमपेज पर ही JNUEE और CBEE लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करने के बाद आंसर की PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी
  • इसके बाद आंसर की को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

     

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन