Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEECUP 3rd Counselling Result 2019: यूपी जॉइंट एग्जामिनेशन काउंसिल ने जारी किए तीसरे राउंड के नतीजे, यहां करें चेक

JEECUP 3rd Counselling Result 2019: यूपी जॉइंट एग्जामिनेशन काउंसिल ने जारी किए तीसरे राउंड के नतीजे, यहां करें चेक

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jul 19, 2019 05:32 pm IST, Updated : Jul 19, 2019 05:32 pm IST

यूपी जॉइंट एग्जामिनेशन काउंसिल ने तीसरे राउंड का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

jeecup 3rd counselling results 2019- India TV Hindi
jeecup 3rd counselling results 2019

JEECUP Third Round Allotment Result 2019: यूपी जॉइंट एग्जामिनेशन काउंसिल ने तीसरे राउंड का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस रिजल्ट को आप ऑफिशल वेबसाइट jeecup.nic.in या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। तीसरे राउंड के सीट आवंटन के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर इंस्टीट्यूट और उनमें खाली सीट्स का ब्यौरा दिया गया है। 

बता दें कि तीसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग का विकल्प 17-18 जुलाई तक उपलब्ध था। इस परिणाम को आज शाम 5 बजे के बाद जारी किया है। बता दें कि JEECUP 2019 एंट्रेंस एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ऐडमिशन के लिए आगे ऐडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया में हिस्सा लेना है। इस एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 28 अप्रैल 2019 को हुआ था।

काउंसलिंग में मिली रैंक के आधार पर छात्रों को सीट का आंवटन किया जाता है। केवल काउंसलिंग में नाम आना ऐडमिशन की गारंटी नहीं है बल्कि ऐडमिशन से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही छात्र को ऐडमिशन दिया जाता है। काउंसलिंग में नाम आने के बाद छात्र को आवंटित संस्थान में सिक्योरिटी फीस लेकर पहुंचना होगा जो करीब 3 हजार रुपए है। अगर किसी छात्र को सीट का आवंटन होता है लेकिन वो सीट पर ऐडमिशन नहीं लेता तो वो काउंलिंग प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा। 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement