1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan BSTC Result 2019: इस तारीख को आ सकते हैं राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) के नतीजे, पढ़ें डिटेल्स

Rajasthan BSTC Result 2019: इस तारीख को आ सकते हैं राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) के नतीजे, पढ़ें डिटेल्स

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 24, 2019 12:23 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 12:23 pm IST

राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) 2019 एग्जाम रिजल्ट 30 जून को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट अपना रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bstc2019.org ,www.rajrmsa.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

rajasthan bstc result 2019- India TV Hindi
rajasthan bstc result 2019

जयपुर। Rajasthan BSTC Result 2019: राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) 2019 एग्जाम रिजल्ट 30 जून को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है। राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट अपना रिजल्ट विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.bstc2019.org ,www.rajrmsa.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। राजस्थान के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री कोर्सों में एडमिशन के लिए परीक्षा 26 मई को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) 2019 की परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट को 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट को 45 प्रतिशत अंक पाना जरूरी है। रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री कोर्सों में प्रवेश के लिए विभाग द्वारा काउंसलिंग जुलाई के पहले सप्ताह से आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित पूरी डिटेल्स स्टूडेंट्स विभआग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान बीएसटीसी एंट्रेंस एग्जाम 2019 रिजल्ट कैसे करें चेक : How to check Rajasthan BSTC results 2019

  1. राजस्थान बीएसटीसी एंट्रेंस एग्जाम 2019 की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए.
  2. राजस्थान बीएसटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर कर सबमिट करें.
  4. राजस्थान बीएसटीसी एंट्रेंस एग्जाम 2019 रिजल्ट आपके सामने होगा.
  5. राजस्थान बीएसटीसी एंट्रेंस एग्जाम 2019 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी.

राजस्थान डिप्लोमा इन एलिमेंट्री कोर्सों में प्रवेश के लिए सफल स्टूडेंट को रैंक के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। राजस्थान डिप्लोमा इन एलिमेंट्री कोर्सों में प्रवेश के समय स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं सर्टिफिकेट के अलावा राजस्थान बीएसटीसी स्कोरकार्ड और कलर फोटो की जरूरी पड़ेगी। डॉक्यूमेंट्स से संबंधित जानकारी स्टूडेंट्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन