Saturday, January 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Rajasthan BSTC Results 2019: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के नतीजे घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Results 2019: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड के नतीजे घोषित, यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan BSTC Results 2019, Rajasthan Pre DElEd Declared: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।

Edited by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jul 03, 2019 12:17 pm IST, Updated : Jul 03, 2019 12:22 pm IST
rajasthan bstc result 2019- India TV Hindi
rajasthan bstc result 2019

Rajasthan BSTC Results 2019, Rajasthan Pre DElEd Declared: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। जो अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा में उपस्थित हुए थे वो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.Bstc2019.org  पर राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट डाउनलोड करने संबंधित पूरा स्टेप दिया गया है। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट जारी करने को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने ट्विटर के जरिए रिजल्ट घोषित करने की जानकारी दिया था। राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा में इस वर्ष राज्यभर से लगभग 7 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस बार राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा बीकानेर यूनिवर्सिटी की तरफ से आयोजित की गई थी।

राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा में जनरल और ओबीसी वर्ग के जो अभ्यर्थी 50 प्रतिशत अंक पाए हैं सफल मानें जाएंगे, जबकि एससी, एसटी और महिला अभ्यर्थियों को 45 प्रतिशत अंक मिला है वो सफल माने जाएंगे। राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा 26 मई को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों का मार्क्स विभाग द्वार जारी की गई कैटेगरी से कम हैं वो काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। जो अभ्यर्थी राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा में सफल हुए हैं वो विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि काउंसलिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए.

राजस्थान बीएसटीसी 2019 रिजल्ट ऐसे करें चेक : Rajasthan BSTC Result 2019 How to Check

  1. राजस्थान बीएसटीसी 2019 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.Bstc2019.org पर जाए।
  2. राजस्थान बिकानेर यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें।
  4. राजस्थान बीएसटीसी 2019 रिजल्ट आपके सामने होगा।
  5. राजस्थान बीएसटीसी 2019 रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें, क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी।
  6.  

 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement