1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. TNPSC (ग्रुप- I सर्विसेज) 2019 का मेन्स रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

TNPSC (ग्रुप- I सर्विसेज) 2019 का मेन्स रिजल्ट हुआ जारी, इन स्टेप्स से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 02, 2020 04:08 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 04:08 pm IST

तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) ने अपनी वेबसाइट पर कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- I (ग्रुप- I सर्विसेज) 2019 का मेन्स रिजल्ट जारी कर दिया।

TNPSC Group 1 Result 2019- India TV Hindi
TNPSC Group 1 Result 2019

TNPSC Group 1 Result 2019: तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) ने अपनी वेबसाइट पर कंबाइंड सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- I (ग्रुप- I सर्विसेज) 2019 का मेन्स रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार जो TNPSC Group 1 परीक्षा के लिए  इंटरव्यू में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम TNPSC.i.e.tnpsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवार जो टीएनपीएससी ग्रुप 1 इंटरव्यू राउंड 2019 में उपस्थित हुए हैं, आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की ,वे तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहें ताकि परीक्षा से जुड़ी कौई जरूरी सूचना न छूटने पाये।

TNPSC Group 1 Result 2019 कैसे डाउनलोड करें?

  1. TNPSC की आधिकारिक साइट tnpsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए TNPSC Group I Result 2019 लिंक पर क्लिक करें।
  3. पेज पर उपलब्ध मार्क्स और रैंक सूची पर क्लिक कर सकते हैं।
  4. क्लिक करने के बाद एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  5. आप पीडीएफ फाइलों को डाउनलोड कर सकते हैं और अंक और रैंक सूची की जांच कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन