1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. TS Inter Supplementary Result 2019: तेलंगाना एजुकेशन बोर्ड इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम के नतीजे हुए घोषित, ऐसे करें चेक

TS Inter Supplementary Result 2019: तेलंगाना एजुकेशन बोर्ड इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम के नतीजे हुए घोषित, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 04:20 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 06:06 pm IST

Telangana TS Inter Supplementary Result 2019: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडियेट एजिकेशन जल्द ही टीएस इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम 2019 के रिजल्ट को जारी कर सकता है

TS INTER SUPPLIMENTRY RESSULT 2019- India TV Hindi
TS INTER SUPPLIMENTRY RESSULT 2019

Telangana TS Inter Supplementary Result 2019: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडियेट एजिकेशन ने टीएस इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम 2019 के रिजल्ट को जारी कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट को आज यानी कि 11 जुलाई 2019 को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। छात्र तेलंगाना बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर नजर बनाए रखें।

तेलंगाना इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम 2019 के रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से कर रहे हैं। पहले जानकारी मिली थी कि रिजल्ट 8 जुलाई को जारी किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं इस बार पूरी संभावना है कि परिणाम को 11 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। तेलंगाना एजुकेशन बोर्ड ने इंटर सप्लीमेंट्री एग्जाम 2019 को जून महीने में आयोजित किया गया था। रिजल्ट में छात्रों के परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों और क्वालीफाइंग स्टेटस की जानकारी दी जाएगी।

How To Check Telangana Inter Supplementary Result 2019: तेलंगाना इंटर सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2019 कैसे करें चेक

  1. सबसे पहले छात्र तेलंगाना एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ही Telangana Inter Supplementary लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद नई विंडो खुल जाएगी, जहां पर छात्रों को रोल नंबर भरकर SUBMIT बटन पर क्लिक करना होगा
  4. इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा।
  5. छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

आपको बता दें कि तेलंगाना एजुकेशन बोर्ड ने जब इंटर का रिजल्ट 2019 जारी किया था तब छात्रों ने काफी विरोध किया था। इस परीक्षा में 3 लाख से ज्यादा छात्र फेल हो गए थे। इसमें से कुछ छात्रों ने खुदकुशी कर अपनी जान दे दी थी. तेलंगाना एजुकेशन बोर्ड ने इस संबंध में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट bie.telangana.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन