1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Air Force recruitment 2019: 12वीं पास के लिए एयर फोर्स में निकली वैकेंसी, ऐसे करना होगा अप्लाई

Air Force recruitment 2019: 12वीं पास के लिए एयर फोर्स में निकली वैकेंसी, ऐसे करना होगा अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 31, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 01:30 pm IST

5 अगस्त से वायुसेना में भर्ती होने वाली है।

indian airforce recruitment - India TV Hindi
indian airforce recruitment 

Air Force recruitment 2019: 5 अगस्त से वायुसेना में भर्ती होने वाली है। 12 वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स में शामिल होने के लिए सुनहरा अवसर है। पी.ए.पी. ग्राऊंड में 8 अगस्त तक चलने वाली इस भर्ती में 12 जिलों से संबंधित प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं जिनमें जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, पठानकोट, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, बठिंडा व कपूरथला शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस भर्ती में वही युवा हिस्सा ले सकते हैं जिनका जन्म 19 जुलाई, 1999 से लेकर 1 जुलाई, 2003 के बीच हुआ हो। इसके लिए 12वीं में 50 प्रतिशत व अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जालंधर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, रूपनगर व मोगा जिले के युवाओं का शारीरिक तंदरुस्ती व लिखित टैस्ट 5 अगस्त को होगा, जबकि योग्यता का टैस्ट 6 अगस्त को होगा।

उन्होंने कहा कि इसी तरह लुधियाना, गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, बङ्क्षठडा व कपूरथला जिले के युवाओं का शारीरिक टैस्ट 7 अगस्त व योग्यता टैस्ट 8 अगस्त को होगा। उक्त भर्ती ऑटो मोबाइल टैक्नीशियन व आई.ए.एफ. पुलिस के लिए करवाई जा रही है। टैस्ट हेतु आने वाले प्रतिभागी ऊपर लिखे जिलों से संबंधित होने चाहिएं व आने वाले व्यक्ति को अपनी रिहायश का सबूत, असली सर्टीफिकेट व सभी सर्टीफिकेटों की 4-4 फोटोकॉपी सहित 10 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आनी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन