1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: ग्रेजुएट के लिए यहां निकलींं सरकारी नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: ग्रेजुएट के लिए यहां निकलींं सरकारी नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2019 11:08 am IST,  Updated : Sep 10, 2019 11:08 am IST

बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट, बिहार सरकार ने फूड सेफ्टी ऑफिसर, जूनियर एनालिस्ट, फूड एनालिस्ट, असिस्टेंट पब्लिक एनालिस्ट, सीनियर एनालिस्ट, असिस्टेंट केमिकल एनालिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

bihar health department- India TV Hindi
bihar health department

SARKARI NAUKARI: बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट, बिहार सरकार ने फूड सेफ्टी ऑफिसर, जूनियर एनालिस्ट, फूड एनालिस्ट, असिस्टेंट पब्लिक एनालिस्ट, सीनियर एनालिस्ट, असिस्टेंट केमिकल एनालिस्ट और माइक्रोबायोलॉजिस्ट की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर से 25 सितंबर 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट www.health.bih.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में आवेदन करने की महत्वपूर्ण तारीख: Bihar Health Department Important Dates

  • आवेदन करने की प्रक्रिया 11 सितंबर 2019 से शुरू होगी
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2019 है

बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट वैकेंसी डिटेल: Bihar Health Department Vacancy Details

कुल पद – 105

  • फूड सेफ्टी ऑफिसर – 91 पद
  • जूनियर एनालिस्ट -1 पोस्ट
  • फूड एनालिस्ट – 6 पद
  • असिस्टेंट केमिकल एनालिस्ट – 4 पद
  • सीनियर एनालिस्ट – 1 पद
  • असिस्टेंट पब्लिक एनालिस्ट – 1 पद
  • माइक्रोबायोलॉजिस्ट – 1 पोस्ट

बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में आवेदन करने के लिए योग्यता

शैक्षिक योग्यता- Education Eligibility

  • फूड सेफ्टी ऑफिसर – इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास फूड एंड टेक्नोलॉजी/ डेरी टेक्नोलॉजी/ बायो टेक्नोलॉजी या उसके समक्ष कोई ग्रेजुएशन में डिग्री होनी चाहिए
  • जूनियर एनालिस्ट– 1 साल के प्रासंगिक अनुभव के साथ विज्ञान और खाद्य विश्लेषण में डिग्री
  • सीनियर एनालिस्ट – 3 वर्षों के प्रासंगिक अनुभव के साथ विज्ञान और खाद्य विश्लेषण में डिग्री

आयु सीमा-  Age Limit

37 साल

बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट में कैसे करें आवेदन: How To Apply In Bihar Health Department

  1. उम्मीदवार सबसे पहले बिहार हेल्थ डिपार्टमेंट की आधिकारिक साइट www.health.bih.nic.in पर पर जाएं।
  2. वहां होमपेज पर उपलब्ध एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार निर्देशों को ध्यान से पढ़ें साइन-अप शुरू करें
  4. पूछी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें
  5. लॉग इन करने के लिए रजिस्ट्रेशन डिटेल्स का उपयोग करें
  6. फॉर्म भरें, फोटो अपलोड करें और राशि का भुगतान करें
  7. भविष्य के इस्तेमाल के लिए उसकी की हार्ड कॉपी सहेज कर रखें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन