1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Indian Air Force Recruitment 2019: भारतीय वायु सेना में ग्रुप X और Y पदों पर निकली भर्तियां,ऐसे करें अप्लाई

Indian Air Force Recruitment 2019: भारतीय वायु सेना में ग्रुप X और Y पदों पर निकली भर्तियां,ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2019 04:33 pm IST,  Updated : Jul 01, 2019 04:33 pm IST

Indian Air Force Recruitment 2019: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ग्रुप X और ग्रुप Y के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और आर्ह अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

indian airforce recruitment- India TV Hindi
indian airforce recruitment

 Indian Air Force Recruitment 2019: इंडियन एयरफोर्स (IAF) ग्रुप X और ग्रुप Y के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और आर्ह अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन एयरफोर्स (IAF) के ग्रुप X और ग्रुप Y पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार में दी गई है। इंडियन एयरफोर्स (IAF) ग्रुप X और ग्रुप Y पदों पर आवेदन के इच्छुक और आर्ह अभ्यर्थियों को सलाह है कि वो सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.careerindianairforce.cdac.in पर नोटिफिकेशन पढ़ लें उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें।

भारतीय वायु की ऑफिशियल वेबसाइट की मानें तो ग्रुप X और ग्रुप Y पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2019 है. भारतीय वायु सेना में होने वाली भर्तियों से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना के विभिन्न पदों पर आवेदन की आर्हता : IAF Recruitment 2019 Educational qualification

भारतीय वायु सेना के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं पास होना चाहिए इसके अलावा अभ्यर्थियों के 12वीं में 50 प्रतिशत अंक इंग्लिश में होना चाहिए। आर्हता से संबंधित अधिक जानकारी स्टूडेंट्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना के विभिन्न पदों पर कैसे करें आवेदन : Indian Air Force Recruitment 2019 How to apply online

  • भारतीय वायुसेना के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और आर्ह अभ्यर्थी सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • भारतीय वायु सेना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जानें के बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • भारतीय वायु सेना X और Y ग्रुप का फॉर्म भरें।
  • भारतीय वायु सेना X और Y ग्रुप का फॉर्म भरने के बाद संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सबमिट करें।

भारतीय वायुसेना इस तरह होगा चयन : IAF Selection procedure

भारतीय वायु सेना X और Y ग्रुप के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन फेज-1 और फेज-2 और फेज-3 के बाद किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

भारतीय वायु सेना में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के वेतन और भत्ते : Pay scale of Indian Air Force

भारतीय वायु सेना ग्रुप X और Y पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 14,600 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। ट्रेनिक के बाद अभ्यर्थियों को 33,100 रुपये प्रति महीने के हिसाब से सैलर दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन