1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: 10वीं पास के लिए 10,000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरियां, आवेदन करने का आज आखिरी मौका

SARKARI NAUKARI: 10वीं पास के लिए 10,000 से ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरियां, आवेदन करने का आज आखिरी मौका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2019 12:57 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 12:57 pm IST

सरकारी नौकरी की तलाश लाखों युवाओं को है।

Indian Postal Circle Recruitment For More Than 10 Thousand...- India TV Hindi
Indian Postal Circle Recruitment For More Than 10 Thousand Vacancies

SARKARI NAUKARI: सरकारी नौकरी की तलाश लाखों युवाओं को है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए हम लेकर आएं हैं, कई राज्य में हो रही भर्तियां। आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर अभी तक आवेदन नहीं किया है। वे आज ही इन राज्य में निकली भर्ती वाली ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए आज आखिरी मौका है। यह भर्ती कुल 10, 066 पदों पर होने जा रही है। 

कर्नाटक पोस्टल सर्कल :

कर्नाटक पोस्टल सर्कल में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास अब भी मौका है। वे 04 सितंबर, 2019  यानी आज शाम तक ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

असम डाक विभाग :
919 ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के पदों पर असम सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार इन पदों पर 04 सितंबर 2019 से पहले ऑनलाइन आवेदन करें। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने का आज यानी 04 सितंबर, 2019 आखिरी दिन है। 

पंजाब पोस्ट सर्कल :
युवाओं के लिए पंजाब पोस्टल सर्कल के जरिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका। पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों पर आवेदन करने का आज यानी 04 सितंबर, 2019 आखिरी मौका है। 

बिहार डाक विभाग :
बिहार पोस्टल सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। तो जान लें ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 1063 पदों पर होने जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया  आज यानी 04 सितंबर, 2019 को समाप्त हो रही है।

केरल पोस्ट सर्कल :
केरल पोस्टल सर्कल में जो युवा नौकरी करना चाहते हैं। वे आज ही इन पदों पर आवेदन करें। कुल 2086 खाली पदों को भरने के लिए की जा रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से उम्मीदवारों को 10वीं पास होना आवश्यक है। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 04 सितंबर, 2019 है।

गुजरात पोस्टल सर्कल :
गुजरात पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं। वे आज ही इन पदों पर आवेदन करें। आपको बता दें कि कुल 2510 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज यानी 04 सितंबर, 2019 शाम को खत्म हो रही है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन