1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. SARKARI NAUKARI: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

SARKARI NAUKARI: देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2019 12:46 pm IST,  Updated : Sep 24, 2019 12:46 pm IST

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहर मौका सामने आया है।

SBI Recruitment 2019 Vacancies Specialist Cadre Officer...- India TV Hindi
SBI Recruitment 2019 Vacancies Specialist Cadre Officer (SCO) Posts

SBI Recruitment 2019: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहर मौका सामने आया है। आपको बता दें कि विशेषज्ञ कैडर अधिकारी (SCO) के पदों पर ये भर्तियां होने जा रही हैं। पदों पर आवेदन के लिए 25 सितंबर, 2019 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 

पदों का विवरण :

पद का नाम                                   पदों की संख्या
विशेषज्ञ कैडर अधिकारी (SCO)            477

महत्वपूर्ण तिथियां :

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 06 सितंबर 2019
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 25 सितंबर 2019
  • ऑनलाइन टेस्ट की तिथि (टेंटेटिव) : 20 अक्टूबर 2019

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता रसायन विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, जैव प्रौद्योगिकी विषय से बीएससी / एमएससी होना आवश्यक है। इसके साथ मांगी गई अन्य डिग्री 

आवेदन शुल्क :

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए - 750 रुपये   
  • एससी, एसटी और पीडब्लूडी के लिए- 125 रुपये

आवेदन शुल्क का ऐसे करें भुगतान :
डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

आवेदन प्रक्रिया :
भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जानी है। इस खबर में आगे दी गई सीधी लिंक के माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2019 है।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन