1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. कारों की बिक्री अप्रैल में 18 फीसदी बढ़ी

कारों की बिक्री अप्रैल में 18 फीसदी बढ़ी

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2015 12:34 pm IST,  Updated : May 13, 2015 11:13 am IST

नई दिल्ली:  देश के बाजार में कारों की बिक्री अप्रैल महीने में 18.14 फीसदी बढ़ गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्च र्स (सियाम) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक इस दौरान कुल 1,59,548 कारें

अप्रैल में 18% ज्यादा...- India TV Hindi
अप्रैल में 18% ज्यादा बिकी कारें, टूट गया पिछले ढ़ाई साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली:  देश के बाजार में कारों की बिक्री अप्रैल महीने में 18.14 फीसदी बढ़ गई। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्च र्स (सियाम) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक इस दौरान कुल 1,59,548 कारें बिकीं। आंकडों के मुताबिक यह पिछले 30 महीनों की सबसे ज्यादा बिक्री है।

एक साल पहले समान अवधि में 1,35,054 कारें बिकी थीं। सियाम के आंकड़े के मुताबिक, कार, उपयोगिता वाहन और वैन वाले यात्री वाहन खंड में बिक्री 15.83 फीसदी अधिक 2,17,949 रही, जो एक साल पहले 1,88,162 थी। इस दौरान उपयोगिता वाहनों की बिक्री सात फीसदी अधिक 43,526 रही। वैनों की बिक्री 19.69 फीसदी बढ़कर 14,875 रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।