1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. वाइफ करीना कपूर के साथ मूवी डेट पर निकले सैफ अली खान, दिखा बेबो का स्टाइलिश लुक

वाइफ करीना कपूर के साथ मूवी डेट पर निकले सैफ अली खान, दिखा बेबो का स्टाइलिश लुक

 Published : Jan 20, 2020 08:31 pm IST,  Updated : Jan 20, 2020 08:32 pm IST

करीना कपूर और सैफ अली खान की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सैफ अली खान और करीना...- India TV Hindi
सैफ अली खान और करीना कपूर

एक तरफ सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है तो दूसरी तरफ इन सब बातों को अलग रखकर वो अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ मूवी डेट पर निकले, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

सैफ अली खान ने डार्क ग्रीन कलर की टीशर्ट और डेनिम पहना है। वहीं, करीना कपूर ब्लू और येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस में नज़र आईं। उन्होंने हल्के ब्राउन रंग के एंकल लेंथ बूट्स और डार्क ब्राउन कलर के स्टोल से अपना लुक कंप्लीट किया। इस लुक में बेबो बेहद स्टाइलिश लगीं।

सैफ अली खान ने कहा- 'ब्रिटिश से पहले भारत की कोई अवधारणा नहीं थी', सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

kareena kapoor
करीना कपूर

बता दें कि सैफ अली खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'तानाजी' को लेकर इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ब्रिटिश हुकूमत से पहले भारत की कोई अवधारणा नहीं थी। इस बात को लेकर वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए थे। उनके साथ बेटे तैमूर अली खान का नाम भी ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था।

saif ali khan kareena kapoor
करीना कपूर और सैफ अली खान

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में सैफ अली खान के अलावा अजय देवगन और काजोल ने भी अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल