1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'द जोया फैक्टर में 'लकी चार्म' बनीं सोनम कपूर पहन रही हैं सिर्फ लाल रंग के आउटफिट्स, सामने आईं वजह

'द जोया फैक्टर में 'लकी चार्म' बनीं सोनम कपूर पहन रही हैं सिर्फ लाल रंग के आउटफिट्स, सामने आईं वजह

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 14, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 05:39 pm IST

सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन के दौरान सिर्फ लाल रंग के ही आउटफिट्स में नजर आईं। देखें तस्वीरें

Sonam kaoor- India TV Hindi
Sonam kaoor Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इसके साथ ही वह एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन इन सब में सबसे खास बात उनके आउटफिट्स का रंग। जी हां पहली बार सोनम अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिर्फ लाल रंग के कपड़ों में ही नजर आईं। फिर चाहे  ट्रेडिशनल अवतार हो या फिर वेस्टर्न।

सोनम ने अपने लुक को लेकर एक इंटरव्यू में बताया, 'प्रमोशंस के लिए रेड कलर पहनना मेरा आइडिया था। मैं स्टोरी और अपने रोल के साथ पूरा न्याय करना चाहती थी। मुझे लगा कि जोया के सनकीपन से दर्शकों को रूबरू कराने का यह सबसे अच्छा तरीका है। जोया फैक्टर में जोया को वर्ल्ड कप के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम के लकी चार्म के तौर पर दिखाया गया है तो क्यों न प्रमोशन भी उसी तरह किया जाए? साथ ही लाल को शुभ रंग माना जाता है। हम इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि भाग्य हमारा साथ दे।'

सोनम कपूर काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ चुकी हैं। उनके हर एक लुक की काफी तारीफ की जा रही हैं।

सोनम कपूर इस रेड कलर के खूबसूरत सलवार सूट में नजर आईं। उन्होंने फैशन डिजाइनर अबु संदीप के कलेक्शन Gulabo से है। इस लुक के साथ सोनम मिनिमल मेकअप के साथ लाइट मेकअप और हैवी गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं। इसके साथ ही स्टाइलिश हेयरस्टाइल अपनाईं।

इस लुक में सोनम कपूर रेड कलर की प्लेन साड़ी में नजर आ रही है। जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव्स जिप्ड ब्लाउज पहना हुआ है। यह साड़ी Apala के कलेक्शन से है जोकि फैशन डिजाइनर Sumit का है। इस लुक के साथ सोनम ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी ईयररिंग्स पहना हुआ है।

सोनम कपूर के इस लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की ओवरसाइज शर्ट के साथ लैदर स्कर्ट कम पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं। यह आउटफिट्स PETAR PETROV के कलेक्शन में से एक है। इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ खूबसूरत आई मेकअप किया हुआ है। इसके साथ ही कानों में गोल्डन -ग्रीन कलर की छोटे से हुप पहने हुए नजर आईं।

सोनम कपूर का यह लुक फैंस को काफी पसंद आया था। इस लुक में भी सोनम फैशन डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह के  कलेक्शन से प्रिंटेट अनारकली सूट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ सोनम ने खूबसूरत मेकअप के साथ सिल्वर ज्लैवरी कैरी की। जिसमें उन्होंने खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ नेकपीस पहना।

सोनम कपूर इस लुक में काफी स्टाइलिश नजर आईं। इस लुक के लिए सोनम ने Notebook कलेक्शन का डैनिम पैंट और शर्ट पहने हुए नजर आईं। इस बॉसी लुक के साथ सोनम ने गोल्डन हुप पहना हुआ था। वहीं हाथों में व्हाइट कलर का हैंडबैग पहने हुए नजर आईं।

इस ट्रेडिशनल लुक में सोनम काफी इनोसेंट के साथ खूबसूरत नजर आ रही थीं। लुक की बात करें तो सोवनम ने Sue Mue के कलेक्शन की गोल्डन एब्राइड्री किया हुआ रेड कलर का सलवार सूट पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ सोनम से गोल्डन नेकलेस और खूबसूरत हेयरस्टाइल बनाई हुई थी।

सोनम कपूर इस साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी। जिसके साथ मैचिंग ओवरकोट भी पहने हुए नजर आईं। ये खूबसूरत साड़ी Anavila के कलेक्शन में से एक है। इस लुक के साथ गोल्डन नेकलेस और हेयरस्टाइल में खूबसूरत बन बनाए हुए नजर आईं।

इस रेड सूट सेट में सोनम कपूर काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। यह आउटफिट्स  Valentino के कलेक्शन में से एक है। इस लुक के साथ सोनम बिल्कुल लाइट मेकअप में नजर आईं।

Photos: प्रियंका चोपड़ा 'The Sky is Pink' के प्रीमियर में स्टनिंग लुक में दिखीं, शिबानी दांडेकर संग दिखे फरहान

द जोया फैक्टर के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर खूबसूरत लहंगा में भी नजर आईं। यह खूबसूरत लंहगा चुनरी Vedika M  के कलेक्शन में से एक है। इस  लुक के साथ सोनम ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ खूबसूरत ईयररिंग्स और हेयर ओपन किए हुए है।

सोनम कपूर बॉसी लुक में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ESCADA के कलेक्शन का रेड कलर की टी के अलावा कोट-पैंट पहना हुआ था।

सोनम फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के कलेक्शन के इस अनारकली सूट में बिल्कुल नई दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक में सोनम गोल्डन झुमके और माथे में छोटी सी बिंदी के साथ अपने लुक को पूरा किया।

लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं करीना कपूर, हर तस्वीर देख आप हो जाएगे सबसे बड़े फैन

सोनम कपूर ने Raghavendra Rathore  के कलेक्शन की खूबसूरत गाउन पहने हुए नजर आईं। जिसके एक हाथ और कंधे में गोल्डन एब्राइड्री की गई है। इस लुक के साथ सोनम ने मैचिंग पोटली ले रखी थी।

सोनम वे  Good Earth India ब्रांड का गोल्डन और ग्रे मिक्स रंग के सलवार-सूट पहना हुआ था। जिसके साथ खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया हुआ था। लेकिन अब लाल रंग की बात करें तो उनके दुपट्टे में रेड कलर के फूल बने हुए थे। जो उनके लकी चार्म को यूं ही बनाएं रखेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल