1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कपिल शर्मा शो में कलंक प्रमोशन के लिए आए वरुण धवन ने खोला सलमान खान की ग्लोइंग स्किन का राज

कपिल शर्मा शो में कलंक प्रमोशन के लिए आए वरुण धवन ने खोला सलमान खान की ग्लोइंग स्किन का राज

 Published : Apr 15, 2019 11:45 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 11:45 am IST

कलंक के स्टार वरुण धवन फिल्म का प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। कपिल शर्मा का शो है तो मस्ती होना तो लाजमी है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: कलंक के स्टार वरुण धवन फिल्म का प्रमोशन करने द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान इन सितारों ने फिल्म का प्रमोशन भी किया और कपिल शर्मा और टीम के साथ खूब मस्ती भी की। यह एपिसोड रविवार को सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित हुआ। लेकिन इस शो में बॉलीवुड से कई दिलचस्प राज पर से पर्दे भी हटे। वरुण धवन से जब उनकी ग्लोइंग स्किन को लेकर सवाल किये गए तो उन्होंने इसका पूरा क्रेडिट बॉलीवुड के दबंग खान सलमान दिया।

वरुन का जवाब काफी हैरान कर देने वाला था लेकिन सुनिए वरुण ने क्या है? वरुन ने बताया कि उनकी ग्लोइंग स्किन के पीछे सलमान खान का हाथ है। क्योंकि सलमान से जब वरुण ने ग्लोइंग स्किन को लेकर सवाल किया था तो पता चला सलमान अपने घर में लगाए एलोवेरा इस्तेमाल अपने स्किन पर रेगुलर करते हैं। और उसके बाद से ही वरुण ने भी सलमान के इसी ब्यूटी टिप्स को फॉलो करना शुरु कर दिया।

वहीं जब आलिया से उनके ग्लोइंग स्किन को लेकर सवाल किये गए तो आलिया का जवाब था वह खूब सारी हरी-सब्जियां खाती हैं जिसकी वजह से उनकी स्किन ग्लो करती हैं। शो के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल