1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Neeti Mohan-Nihar Pandya wedding: सानिया मिर्जा का दिखा ट्रेडिशनल लुक, देखें तस्वीरें

Neeti Mohan-Nihar Pandya wedding: सानिया मिर्जा का दिखा ट्रेडिशनल लुक, देखें तस्वीरें

 Published : Feb 15, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Feb 15, 2019 03:31 pm IST

सिंगर नीति मोहन औप निहार पांड्या की शादी के प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। इस खास मौके में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

Sania Mirza- India TV Hindi
Sania Mirza Image Source : INSTRAGRAM/SANIA MIRZA

सिंगर नीति मोहन औप निहार पांड्या की शादी के प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। इस खास मौके में टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा भी ट्रेडिशनल अवतार में नज़र आईं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

सानिया मिर्जा के लुक की बात करें तो वह सरोज जालान द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक और बेज कलर के लहंगे में नज़र आईं। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही था। सानिया ने अपना लुक लो हेयरबन और लॉन्ग झुमका स्टाइल ईयरिंग्स से कंप्लीट किया। इसके अलावा स्मोकी आईमेकअप और बोल्ड लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद  लगा रही थी।

सानिया को स्टाइल उनक छोटी बहन अनम मिर्जा ने दिया था।

आपको बता दें कि आज यानी 15 फरवरी को नीति मोहन और निहार पांड्या शादी करने वाले है। इस खास मौके में उनके करीबी दोसत और रिशेतदार शामिल होंगे।

इस खास में खास तौर पर अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप और भाई अपारशक्ति खुराना के साथ मौजूद थे। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं जिसे फैंस देख रहे हैं।

Niti mohan wedding
Niti mohan wedding

सोनू के टीटू की स्वीटी और जब तक है जान सहित कई फिल्मों में हिट गाने गाने वाली नीति मोहन अब सिंगिंग में बड़ा नाम बन चुकी हैं l

निहार पंडया ने भी हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झाँसी में रोल कर बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया हैl

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल