1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Holi 2022: होली पर भांग का नशा चढ़ गया है तो क्या करें? इन आसान टिप्स की मदद से छूमंतर होगा नशा

Holi 2022: होली पर भांग का नशा चढ़ गया है तो क्या करें? इन आसान टिप्स की मदद से छूमंतर होगा नशा

 Published : Mar 14, 2022 06:35 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 06:35 pm IST

भांग का नशा अगर चढ़ा है तो उस वक्त इस बात का ध्यान रखना है कि मीठा नहीं खाना है।

Holi 2022- India TV Hindi
Holi 2022 Image Source : PIXABAY

Highlights

  • इस बार होली 18 मार्च 2022 को है।
  • 17 मार्च को होलिका दहन होगा।

होली 2022: होली का समय नजदीक आ गया है। रंगों का ये त्यौहार खुशियां लेकर आता है। इस दिन लोग गुजिया, पापड़ और ठंडई जैसे पकवानों का लुत्फ उठाते हैं, मगर कई लोग ऐसे भी हैं जो भांग का सेवन भी होली में करते हैं। रंग में भंग यूं तो अच्छी बात नहीं है, लेकिन अगर आपने या आपके जानने वाले किसी ने भांग का सेवन कर लिया है और भांग का नशा चढ़ गया है तो हम आपको आज कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं, जिससे आप भांग का नशा आसानी से उतार सकते हैं। 

भांग का नशा उतारने के उपाय

  • भांग का नशा अगर चढ़ा है तो उस वक्त इस बात का ध्यान रखना है कि मीठा नहीं खाना है।
  • तला-भुना और हैवी खाना भी अवॉइड करना है।
  • आप खूब सारा घी का सेवन करें।
  • घी की जगह सफेद मक्खन का सेवन भी आप कर सकते हैं।
  • आप दही का सेवन भी कर सकते हैं, इससे भी आराम मिलता है।
  • आप डॉक्टर की सलाह के बाद कुछ आयुर्वेदिक दवाओं का सेवन भी कर सकते हैं, जिनके नाम हैं- अश्वगंधारिष्ट, पंचत्रिकघृत, ब्राह्मी सिपर और पंचद्रव्यघृत। 
  • आप नींबू पानी भी पी सकते हैं इससे भी भांग का नशा उतरता है।
  • इमली का पना पीना भी फायदेमंद होता है।
  • अरहर की कच्ची दाल पीसकर पीने से भी भांग का नशा उतर जाता है।
  • भुने हुए चने और संतरे के सेवन से भी फायदा होता है।

तो होली आप एन्जॉय करिए, मगर भांग से दूरी बनाकर। लेकिन ये सारे उपाय जरूर याद रखिए जिससे आप ऐसे लोगों की मदद कर सके जिन्होंने होली पर भांग का सेवन कर लिया है और उसके नशे में गिरफ्त हो गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल