1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 20 मिनट में बनाएं सूजी गोल गप्पे

20 मिनट में बनाएं सूजी गोल गप्पे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 03, 2015 11:28 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 11:35 am IST

नई दिल्ली: गोलगप्पें एक ऐसी चीज है जिसका नाम सुनतें ही मुंह में पानी आ जाता है। लोग इन्हें बड़े चाव से खातें है। दिल्ली शहर मे तो बिना सूजी के गोल गप्पे खाएं और

20 मिनट में बनाएं सूजी...- India TV Hindi
20 मिनट में बनाएं सूजी गोल गप्पे

नई दिल्ली: गोलगप्पें एक ऐसी चीज है जिसका नाम सुनतें ही मुंह में पानी आ जाता है। लोग इन्हें बड़े चाव से खातें है। दिल्ली शहर मे तो बिना सूजी के गोल गप्पे खाएं और बिना चटपटा पानी पिएं खरीददारी अधूरी सी लगती है| बरसात के मौसम में इसे खानें का एक अलग ही मजा है।  इसका नाम पर शहर में अलग सा होता है। मुंबई मे इसे पानी पूरी तो कोलकाता मे पुचका के नाम से जाने जाते है।

कुल समय: 20 मिनट.

सामग्री:

1. एक कप मैदा

2.1 कप सूजी
3. 2 चम्मच तेल (आटा गूंदने के लिए)
तलने के लिए तेल
पानी सिर्फ आटा गूंदने के लिए

ऐसें बनाएं
एक बड़ा कटोरा ले। उसमें सूजी, मैदा और दो चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाए| फिर धीरे-धीरे पानी डाले और लोई बनाना शुरू करे| इसके बाद लोई को लगभग 3 मिनट तक अपने हाथ से दबाए नर्म बनाने के लिए| यह प्रक्रिया हमें गोल गप्पे कुरकुरे बनाने मे मदद करेगी|

जब लोई तैयार हो जाए तो उन्हें कटोरी से ढक कर एक तरफ रख दे|  पांच मिनट के बाद, हम छोटे-छोटे पेडों के गोले अपने हाथ मे लेंगे गोल गप्पे बनाने के लिए| लोई को गोल-गोल घुमाए और अपनी हथेली की मदद से लोई को हल्का सा दबाए| रोलिंग पिन की सहायता से गोल गप्पो का आकार ओवल या गोल बनाने की कोशिश करे|आप सारे गोल गप्पो को एक ही प्रकार से बना सकते है|
एक कड़ाई ले उसमें गहरा तलने के लिए तेल डाले| फिर गर्म  तेल में गोल गप्पे डाल दे। अब गैस को आंच धीमी कर दें और इन्हें तब तक तले जब तक यह सुनहरे रंग के न हो जाए| जब रंग सुनहरा हो जाए तब इनको पलट कर 10 सेकंड तक तले। इसके बाद इन्हें प्लेट में निकाल लेँ। गोलगप्पें को पानी के साथ लेकर इन्हें सर्व कर सकतें है।
  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल