1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: हस्ताक्षर बदलकर कर सकते हैं अपने भाग्य को मजबूत

Vastu Tips: हस्ताक्षर बदलकर कर सकते हैं अपने भाग्य को मजबूत

 Published : Dec 22, 2020 07:12 am IST,  Updated : Dec 22, 2020 07:12 am IST

अगर आप भी वित्तीय समस्याओं से परेशान हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने हस्ताक्षर में कुछ बदलाव करके आप अपनी वित्तीय समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PIXABAY

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कि कैसे आपका एक सही सिग्नेचर आपको फाइनेन्शियली स्ट्रांग बना सकता है। एक हस्ताक्षर पर आपके सारे काम टिके होते हैं। आपके वित्तीय मामलों में आपके हस्ताक्षर की भूमिका बेहद अहम है आपका एक गलत हस्ताक्षर आपका लाखों का नुकसान करा सकता है, जबकि एक सही हस्ताक्षर आपके भाग्य को मजबूत बनाता है।

अगर आप भी वित्तीय समस्याओं से परेशान हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने हस्ताक्षर में कुछ बदलाव करके आप अपनी वित्तीय समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं।

वास्तु के अनुसार, अगर आप खूब पैसा कमाते हैं लेकिन बचत एक रूपये की भी नहीं होती तो अपने हस्ताक्षर के नीचे एक सीधी लाइन बनाते हुए उसके नीचे दो बिंदु लगाने शुरू कर दीजिए और जैसे ही आपकी बचत होनी शुरू होने लगे तो अपने हस्ताक्षर के नीचे लगे बिंदुओं की संख्या एक-एक करके बढ़ाते जाएं. परंतु ध्यान रहे, ये बिंदु 6 से ज्यादा नहीं हो सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल