1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. तारक मेहता.... की 'बबीता जी' पर FIR, मुनमुन दत्ता मांग चुकी हैं माफी

तारक मेहता.... की 'बबीता जी' पर FIR, मुनमुन दत्ता मांग चुकी हैं माफी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2021 04:26 pm IST,  Updated : May 19, 2021 04:26 pm IST

अभिनेत्री ने 10 मई को सोशल मीडिया पर जारी अपने माफीनामे में कहा था कि किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था

टीवी सीरियल तारत...- India TV Hindi
टीवी सीरियल तारत मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता Image Source : INSTAGRAM/MMOONSTAR

इंदौर। टीवी धारावाहिक "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दलित समुदाय को लेकर जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में यहां मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय बलाई महासंघ के अध्यक्ष मनोज परमार की शिकायत पर दत्ता के विरुद्ध अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबद्ध प्रावधान के तहत मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

परमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि दत्ता द्वारा वीडियो में एक जातिवादी शब्द का इस्तेमाल किए जाने के कारण समूचे अनुसूचित जाति वर्ग, विशेषकर वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। बहरहाल, "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में बबीता का किरदार निभाने वाली दत्ता मामला दर्ज होने से पहले ही अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए क्षमा मांग चुकी हैं।

अभिनेत्री ने 10 मई को सोशल मीडिया पर जारी अपने माफीनामे में कहा था कि किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था और "भाषा संबंधी अवरोध के कारण के कारण" उन्हें संबंधित शब्द के अर्थ के बारे में गलत जानकारी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।