1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नर्मदापुरम में अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, पैर छूकर मुंहबोले जीजा ने BJP कार्यकर्ता के सिर में मारी गोली

नर्मदापुरम में अवैध संबंध के शक में खूनी खेल, पैर छूकर मुंहबोले जीजा ने BJP कार्यकर्ता के सिर में मारी गोली

 Written By: India TV MP Bureau Desk
 Published : Jun 18, 2026 04:56 pm IST,  Updated : Jun 18, 2026 04:56 pm IST

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से एक ममला सामने आया जहां मुंह बोले जीजा ने साले की हत्या कर दी। शक के चलते जीजा ने ये गंभीर कदम उठाया। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Narmadapuram- India TV Hindi
हत्या का आरोपी। Image Source : REPORTER INPUT

नर्मदापुरम में अवैध संबंधों का शक इंसान को किस हद तक अंधा बना सकता है, इसका एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला नर्मदापुरम के सोहागपुर से सामने आया है। यहां भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और राजपूत ढाबा के संचालक सचिन राजपूत की उनके ही मुंहबोले जीजा ने सिर में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की वजह बेहद सनसनीखेज है, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी और सचिन के बीच अवैध संबंध थे। इसी शंका की आग में जल रहे जीजा ने इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया।

पहले छुए पैर, फिर बाइक पर ले जाकर सिर में उतार दी गोली

बीते दिन सीहोर निवासी आरोपी विवेक गुर्जर करीब 80 किलोमीटर दूर से महुआ गांव स्थित सचिन के ढाबे पर पहुंचा। वहां उसने बकायदा सचिन के पैर छुए, विश्वास जीता और फिर उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान रानी पिपरिया नहर की पुलिया पर ले गया। वहां मौका पाते ही विवेक ने सचिन के सिर में देसी कट्टा उतार दिया और फरार हो गया। ​जब सचिन घर नहीं लौटा, तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रात 3 बजे उसकी खून से लथपथ लाश बरामद की। सुबह होते ही इस अंधे कत्ल की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आक्रोशित समर्थकों ने सोहागपुर में चक्काजाम कर दिया। माहौल बिगड़ता देख एसपी साईं कृष्णा थोटा खुद मोर्चे पर उतरे। ​पुलिस ने केवल 24 घंटे के भीतर जाल बिछाकर हत्यारे जीजा को दबोच लिया। सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल इनपुट की मदद से आरोपी को बेनकाब किया गया। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल 20 हजार की पिस्टल और बाइक बरामद कर ली गई है। पैर छूकर मौत के घाट उतारने वाले इस शातिर जीजा की करतूत ने सबको सन्न कर दिया है। एसपी साई कृष्णा ने टीम को 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की है।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एसपी नर्मदापुरम साई कृष्णा ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया, 'थाना सोहागपुर में बिल्कुल सुबह-सुबह हमको एक सूचना मिली कि नहर के पास एक व्यक्ति कि मृत्यू हुई है और उसके सिर में एक गोली का निशान मिला और आस-पास एक खोखा भी मिला। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि जो मृतक है उसको एक व्यक्ति रात में मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया था, ये सीसीटीवी के माध्यम से पता चला है। आगे की जांच में ये सिद्ध हुआ कि आरोपी का विवेक गुर्जर है जिसकी शादी मृतक के गांव की लड़की से हुई है। उसे रात में शंका हुई कि मृतक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं और इसके बाद वो शख्स को मोटरसाइकिल पर ले गया और नहर किनारे ले जाकर उसके सिर में गोली मारकर हत्या की है। सीसीटीवी फुटेज और तमाम जांच के आधार पर पुलिस ने इसका पता किया और आरोपी को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया गया है। 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी को सोहागपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए सोहागपुर थाने की टीम को 10 हजार का इनाम घोषित किया जाता है। '

रिपोर्ट: अब्दुल सलीम

ये भी पढ़ें: मनचले की धुनाई कर चर्चा में आईं 'वफल वाली' बहनें, दबंग बहनों की दिलेरी के मुरीद हुए अधिकारी, मिलने पहुंचे कलेक्टर और SP

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।