1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री मोहन यादव का अशोकनगर में औचक निरीक्षण, जनसुनवाई में पहुंचकर परखी योजनाओं की हकीकत

मुख्यमंत्री मोहन यादव का अशोकनगर में औचक निरीक्षण, जनसुनवाई में पहुंचकर परखी योजनाओं की हकीकत

 Published : Jan 27, 2026 08:51 pm IST,  Updated : Jan 27, 2026 08:53 pm IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने औचक निरीक्षण कर सरपंच और ग्रामीणों से बात की। सरकार द्वारा मिल रही योजनाओं के बारे में उनसे बातचीत की।

ग्रामीणों से बात करते हुए सीएम मोहन यादव- India TV Hindi
ग्रामीणों से बात करते हुए सीएम मोहन यादव Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुशासन का उदाहरण पेश करते हुए अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर में अचानक पहुंचकर सबको चौंका दिया। मुख्यमंत्री बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे ग्राम सभा की जनसुनवाई में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सरपंच, पंचों और ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास कार्यों पर खुलकर बात की। 

योजनाओं का असली असर देखना और समझना

उन्होंने साफ कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ आदेश जारी करना नहीं, बल्कि जमीन पर योजनाओं का असली असर देखना और समझना है। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल किया क्या आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? क्या कोई समस्या है? 

इसी तरह प्रदेश भर में नियमित रूप से दौरे करेंगे

समस्याएं सुनते ही उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्णय लिया है कि इसी तरह प्रदेश भर में नियमित रूप से दौरे करेंगे, ताकि वे सीधे आम लोगों तक पहुंच सकें, उनकी समस्याएं सुन सकें और उनका त्वरित निराकरण कर सकें। 

जनता के बीच मजबूत विश्वास का सेतु बनेगा 

इससे सरकार और जनता के बीच मजबूत विश्वास का सेतु बनेगा और योजनाएं वाकई धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हो सकेंगी। यह कदम निश्चित रूप से ग्रामीण मध्य प्रदेश के लिए एक नई शुरुआत साबित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।