1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'हम इस्लाम को फॉलो करते और अल्लाह की इबादत', कांग्रेस पार्षद ने वंदे मातरम गाने से किया मना, BJP ने साधा निशाना-VIDEO

'हम इस्लाम को फॉलो करते और अल्लाह की इबादत', कांग्रेस पार्षद ने वंदे मातरम गाने से किया मना, BJP ने साधा निशाना-VIDEO

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 09, 2026 09:58 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 10:13 am IST

वंदे मातरम गाने को लेकर इंदौर नगर निगम में बवाल मच गया। कांग्रेस कि महिला पार्षद ने वंदे मातरम गाने से साफ मना कर दिया है। इस पर अब बीजेपी ने निशाना साधा है।

बीजेपी नेता सुमित मिश्रा और कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान- India TV Hindi
बीजेपी नेता सुमित मिश्रा और कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान Image Source : REPORTER INPUT

इंदौर नगर निगम के बजट सम्मेलन में वंदे मातरम गाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी में बदल गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। वंदे मातरम कहने से मना करने वाली कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कहा, 'जनगणमन और अन्य सारे गीत हम गाते हैं। बस एक शब्द हम नहीं बोलते हैं जिससे की हमें दोषक की आग में डाला जाए।'

हमने पढ़ी है हदीस- महिला कांग्रेस पार्षद

आजादी के पहले वंदे मातरम का नारा लगाने वालों को लेकर रुबीना इकबाल ने कहा, 'हो सकता है उन्होंने हदीस नहीं पढ़ी हो, हमने तो पढ़ी है। जितना हक इनका नहीं है, उससे अधिक हक हमारा है। इस मिट्टी पर, जब हम मरते हैं तो हमें हिन्दुस्तान की मिटटी में दफनाया जाता है।'

जब खोदोगे हमारे अवशेष यहीं मिलेंगे

उन्होंने कहा, 'जब खोदोगे तो हमारे ही अवशेष मिलेंगे, इनके (हिंदुओं) तो गंगा में बहा दिए जाते हैं, जो सीधे अरब सागर में जाते हैं।' कांग्रेस के साथ न देने पर रुबीना इकबाल ने कहा, 'कांग्रेस पल्ले झाड़ती है। मैं तो निर्दलीय जीतती हूं। भाड़ में जाए कांग्रेस।'

सिर्फ अल्लाह की करते हैं इबादत

उन्होंने कहा, 'हम इस्लाम को फॉलो करते हैं। इस्लाम में सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं। वंदे का मतलब होता है इबादत और मातरम का मतलब धरती होता है। एक अल्लाह की इबादत कर रहे हैं तो हम गुनाह का काम क्यों करें।'

वंदे मातरम देश की स्वतंत्रता संग्राम की पहचान-BJP

भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देश की स्वतंत्रता संग्राम की पहचान रहा है, जिसे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और अशफाकउल्ला खां जैसे क्रांतिकारियों ने गाया है। 

वंदे मातरम का विरोध सबसे पहले जिन्ना ने किया- BJP

सुमित मिश्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के कारण देश का विभाजन हुआ और वंदे मातरम का विरोध सबसे पहले मोहम्मद अली जिन्ना ने किया था। उन्होंने कहा कि आज भी जो ताकतें इस गीत का विरोध करती हैं, वे राष्ट्रविरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पार्टी वंदे मातरम का सम्मान करती है तो विरोध करने वाले अपने पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखाए। 

साथ ही उन्होंने जीतू पटवारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को खुली चुनौती दी। सुमित मिश्रा ने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस अपने पार्षदों पर कार्रवाई नहीं करती है, तो यह स्पष्ट होगा कि पार्टी मुस्लिम लीग की राह पर चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।