1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सीएम शिवराज ने किया ऐलान, मध्य प्रदेश के हर जिले में खुलेगा कोविड केयर सेंटर

सीएम शिवराज ने किया ऐलान, मध्य प्रदेश के हर जिले में खुलेगा कोविड केयर सेंटर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 10, 2021 11:41 am IST,  Updated : Apr 10, 2021 11:41 am IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने हर जिले में एक कोविड केयर सेंटर खोलने का फैसला किया है। 

सीएम शिवराज ने किया ऐलान, हर जिले में खुलेगा कोविड केयर सेंटर- India TV Hindi
सीएम शिवराज ने किया ऐलान, हर जिले में खुलेगा कोविड केयर सेंटर Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने हर जिले में एक कोविड केयर सेंटर खोलने का फैसला किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस महीने के अंत तक ऐक्टिव मामले करीब एक लाख बढ़ने की संभावना है। सीएम शिवराज ने कहा कि लोग बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपनी की है कि मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंगि का पालन करें और हाथों को साफ रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।