1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,304 नए मामले, 45 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,304 नए मामले, 45 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 24, 2020 10:10 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 10:10 pm IST

मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,304 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,15,361 तक पहुंच गई।

Madhya Pradesh Coronavirus Death, Madhya Pradesh Coronavirus, Coronavirus Updates- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,304 नए मामले सामने आए हैं। Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,304 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इस घातक वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,15,361 तक पहुंच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते 45 और मरीजों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 2,122 हो गई है। सबसे ज्यादा 414 नए मामले इंदौर में सामने आए हैं, और सबसे ज्यादा नई मौतें भी वहीं हुई हैं। अच्छी बात यह रही कि आज कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या इससे ठीक होने वालों की संख्या के मुकाबले कम रही।

इंदौर में 24 घंटे के अंदर हुईं 8 मौतें

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में 8, ग्वालियर में 5, भोपाल, जबलपुर, मुरैना, नीमच, शहडोल, दमोह, खंडवा, राजगढ़, टीकमगढ़ में 2-2, जबकि खरगोन, उज्जैन, सागर, धार, रतलाम, बड़वानी, रीवा, सीहोर, होशंगाबाद, सतना, देवास, कटनी, शाजापुर एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 524 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 368, उज्जैन में 90, सागर में 92, जबलपुर में 134 एवं ग्वालियर में 112 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’

कुल 90 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में आज कोविड-19 के सबसे अधिक 414 नए मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 267, ग्वालियर में 129, जबलपुर में 187, शहडोल में 83, नरसिंहपुर में 81, उज्जैन में 61, अनूपपुर में 52 एवं धार में 51 नये मामले आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,15,361 संक्रमितों में से अब तक 90,495 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 22,744 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि आज 2,327 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।