1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मौत का LIVE VIDEO: इंदौर में BMW कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलीं लड़कियां

मौत का LIVE VIDEO: इंदौर में BMW कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलीं लड़कियां

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 15, 2024 09:49 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 03:08 pm IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार की रात एक बीएमडब्लू कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दो युवतियों की इस हादसे में मौत हो गई।

indore accident- India TV Hindi
इंदौर में सड़क दुर्घटना में दो युवतियों की मौत

शनिवार की देर रात इंदौर में भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक कार सवार ने एक्टिवा सवार दो युवतियों को अपनी कार से टक्कर मार दी जिससे दोनों युवतियां स्कूटी से हवा में कई फीट ऊपर उछल गईं और फिर जमीन पर गिरीं। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने सर्कस देखकर घर जा रहीं स्कूटी सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवतियो की गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनो युवतियों की हो गई। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

देखें वीडियो

इंदौर में खजराना थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां मेला देखकर घर लौट रही थीं और इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं। इस हादसे में दीक्षा जादौन और लक्ष्मी तोमर नामक दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवतियों की मौत हो गई। हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

वही, घटना के बाद पुलिस ने हत्या की धारा 181 125 ए 106 ए 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बीएमडब्लू के चालक गजेंद्र प्रताप. पिता सरदार सिंह गुर्जर निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया है। मृतका दिशा जादौन ग्वालियर की रहने वाली थी और इंदौर के पीयू-4 प्राइवेट कंपनी में  जॉब करती थी। वहीं उसकी सहेली लक्ष्मी तोमर भी उसके साथ ही उसी कंपनी में जॉब करती थी। दोनों युवतियां सर्कस देखकर घर जा रहीं थीं। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गईं।

(इंदौर से भरत पाटिल की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।