1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: इंदौर में कंप्यूटर बाबा के करीबी के ठिकानों पर प्रशासन की कार्रवाई

मध्य प्रदेश: इंदौर में कंप्यूटर बाबा के करीबी के ठिकानों पर प्रशासन की कार्रवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2020 02:59 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 03:02 pm IST

मध्य प्रदेश में विवादों से घिरे नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा के करीबी इंदौर के हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर के खिलाफ नगर निगम और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश: इंदौर में कंप्यूटर बाबा के करीबी के ठिकानों पर पुलिस की कार्रवाई- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: इंदौर में कंप्यूटर बाबा के करीबी के ठिकानों पर पुलिस की कार्रवाई Image Source : FILE

इंदौर: मध्य प्रदेश में विवादों से घिरे नामदेव दास त्यागी उर्फ कंप्यूटर बाबा के करीबी इंदौर के हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर के खिलाफ नगर निगम और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उनके द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों को तोड़ा जा रहा है। नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों कंप्यूटर बाबा के अतिक्रमण कर बनाए गए आश्रम को तोड़ा गया था, उस दौरान एक गाड़ी मिली थी जो रमेश तोमर के नाम पर पंजीकृत पाई गई है। इतना ही नहीं पुलिस और प्रशासन को ऐसे भी दस्तावेज मिले हैं कि कंप्यूटर बाबा के हिस्ट्रीशीटर रमेश तोमर से करीबी रिश्ते हैं।

बताया गया है कि प्रशासन ने जब इसकी छानबीन की तो पता चला कि रमेश तोमर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उसने विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण कर कब्जा कर भवनों का निर्माण कर रखा है। ऐसे अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों को ढहाने की मंगलवार से कार्रवाई मूसाखेड़ी के इदरीस नगर मे शुरु हुई।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों कंप्यूटर बाबा के भव्य आलीशान आश्रम में अतिक्रमण कर बनाई गई इमारतों को जमींदोज कर दिया गया था और कंप्यूटर बाबा को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।