1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. नशे में टल्ली लड़कियों ने बीच सड़क पर की गुंडागर्दी, युवती को पटक-पटक कर पीटा

नशे में टल्ली लड़कियों ने बीच सड़क पर की गुंडागर्दी, युवती को पटक-पटक कर पीटा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 08, 2022 09:28 am IST,  Updated : Nov 08, 2022 12:48 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के वक्त चार लड़कियां एक युवती को सड़क पर पटक-पटक कर पीट रही हैं। युवती पर लात-घूंसे बरसाती हैं, उसके बाल खींच रही हैं, चांटे मारे और बेल्ट से पीटा।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

देश के सबसे स्वच्छ शहर होने का लगातार 6वीं बार खिताब जीत चुके इंदौर में नाइट कल्चर युवाओं के सिर चढ़कर बोलने लगा है। नशे में धुत युवक-युवतियां सड़क पर तमाशा करते नजर आते हैं। इंदौर का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां नशे में धुत चार लड़कियों ने मिलकर बीच सड़क पर एक युवती की जमकर पिटाई की। लड़कियों ने घेरकर युवती को लात-घुंसे, चांटे और बेल्ट से मारे। 

आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई

लड़कियों की गुंडागर्दी का लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाए, लेकिन किसी ने युवती को बचाने की कोशिश नहीं की। वीडियो में दिख रहा है कि रात के वक्त चार लड़कियां एक युवती को सड़क पर पटक-पटक कर पीट रही हैं। युवती पर लात-घूंसे बरसाने के साथ उसके बाल खींचे, चांटे मारे और बेल्ट से पीटा। इस दौरान एक लड़की उसका फोन तोड़ते भी नजर आ रही है। आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग तमाशबीन बने रहे। 

 सभी लड़कियां फरार हो चुकी थीं

जानकारी के मुताबिक, एमआईजी थाना क्षेत्र के एलआईजी चौराहे पर 4 नवंबर की रात को युवती के साथ मारपीट की घटना हुई। रात में खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक मारपीट करने वाली सभी लड़कियां फरार हो चुकी थीं। शुक्रवार रात को ही पुलिस ने आरोपी लड़कियों के खिलाफ मारपीट और मोबाइल तोड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी लड़कियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।