1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. Madhaya Pradesh Corona: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले आए, 9 और की मौत

Madhaya Pradesh Corona: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले आए, 9 और की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2021 09:31 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 09:31 pm IST

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,84,265 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले आए, 9 और की मौत - India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले आए, 9 और की मौत  Image Source : FILE PHOTO

भोपाल। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2091 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक कोविड-19 की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,84,265 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से नौ और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकार प्रदेश में अब तक इस बीमारी में कुल 3,937 लोगों की जान गयी है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 612 नए मामले इंदौर में आए जबकि भोपाल और जबलपुर में क्रमश: 425 व 156 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,84,265 संक्रमितों में से अब तक 2,68,290 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,038 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 1048 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

कोरोना ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, मध्य प्रदेश के इन 5 और शहरों में भी लगा लॉकडाउन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।