1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना के 6 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई

मध्य प्रदेश में कोरोना के 6 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2021 09:47 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 11:41 pm IST

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,756 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में कोरोना के 6 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना के 6 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,756 तक पहुंच गयी। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है। 

मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10,512 है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 140 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 7,81,104 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। 

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को 9,92,355 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 2,88,18,051 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।