1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में कोरोना के 17 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं

मध्य प्रदेश में कोरोना के 17 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2021 12:06 am IST,  Updated : Aug 02, 2021 12:06 am IST

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,845 तक पहुंच गयी।

मध्य प्रदेश में कोरोना के 17 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में कोरोना के 17 नए केस मिले, 24 घंटे में किसी की मौत नहीं Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,845 तक पहुंच गयी। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,513 हो गई है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 125 मरीज उपचाराधीन हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,845 संक्रमितों में से अब तक 7,81,207 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 16,189 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,22,22,542 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।