1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में Coronavirus के 171 नए केस, कुल आंकड़ा 3785 तक पहुंचा

मध्य प्रदेश में Coronavirus के 171 नए केस, कुल आंकड़ा 3785 तक पहुंचा

 Written By: Bhasha
 Published : May 12, 2020 12:08 am IST,  Updated : May 12, 2020 12:08 am IST

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए, जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 3,785 तक पहुंच गया।

मध्य प्रदेश में Coronavirus के 171 नए केस, कुल आंकड़ा 3785 तक पहुंचा- India TV Hindi
मध्य प्रदेश में Coronavirus के 171 नए केस, कुल आंकड़ा 3785 तक पहुंचा Image Source : INDIA TV

भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 171 नए मामले सामने आए, जिससे प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 3,785 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत हुई है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 221 पहुंच गया है। यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में तीन, जबलपुर में दो और इंदौर में एक मरीज की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 90 मौतें अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 45, भोपाल में 33, खरगोन में आठ, देवास, खंडवा एवं जबलपुर में सात-सात, बुरहानपुर में पांच, मंदसौर में चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन-तीन, धार में दो और छिंदवाड़ा, सीहोर, सागर, आगर मालवा, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने कहा कि इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 77 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 31, जबलपुर में 10, नीमच में 15 एवं खरगोन में आठ नये मरीज मिले हैं। इसी के साथ इंदौर में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1935 हो गई है, जबकि भोपाल में 774, उज्जैन में 237, जबलपुर में 133, खरगोन में 89, धार में 79, रायसेन में 64, खंडवा में 59, बुरहानपुर में 60, मंदसौर में 51, देवास में 48, होशंगाबाद में 37 और नीमच में 27 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि मंडला एवं सिवनी जिलों में आज पहली बार एक-एक कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 41 जिलों के लोग अब तक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,817 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,574 की हालत स्थिर है, जबकि 243 मरीज गंभीर हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 1,747 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 76,039 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।