1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: धार में भयानक हादसा, ट्रक में घसी कार; तीन की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश: धार में भयानक हादसा, ट्रक में घसी कार; तीन की मौके पर ही मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 18, 2023 03:00 pm IST,  Updated : Apr 18, 2023 03:00 pm IST

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक भीषण हादसा हो गया। जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक भीषण हादसा हो गया। जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान गोपाल गर्ग (27), अक्षय त्रिवेदी (27) और संदीप राठौर (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है। 

वहीं, दादरी में दो लोगों की मौत, 10 घायल

दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब एक बजे मिनी बस में सवार ये लोग उत्तराखंड के रामनगर में कैंची धाम नीब करौरी से लौट रहे थे। 

दादरी थाना क्षेत्र के मायचा गांव के पास मिनी बस का चालक बस को सड़क किनारे लगा रहा था तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बस में टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां पर अवध (8) तथा देवेंद्र चौधरी (31) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बस चालक सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का उपचार जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।