1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अब मिलेंगे 55,000 रुपये

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अब मिलेंगे 55,000 रुपये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 05:08 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 05:08 pm IST

सीएम शिवराज ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचिति जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को दायित्व सौंपा गया है।

Shivraj Singh Chouhan- India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan Image Source : IANS

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ में दी जाने वाली राशि को 51,000 रुपये से बढ़ाकर 55,000 रुपये किया जाएगा। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल के दो दिवसीय चिंतन शिविर के आखिरी दिन बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

यह चिंतन शिविर हिल स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार से चल रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना में बेटियों को गृहस्थी का सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा।

चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना-2 के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर, जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचिति जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना दो मई को आरंभ की जाएगी।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।