1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए, टीकाकरण पर दिया जोर

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए, टीकाकरण पर दिया जोर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Nov 17, 2021 04:43 pm IST

प्रदेश में अब सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। इसके अलावा राज्य में अब नाइट कर्फ्यू भी नहीं रहेगा।

मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए, टीकाकरण पर दिया जोर- India TV Hindi
मध्य प्रदेश: शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, सभी कोरोना प्रतिबंध हटाए, टीकाकरण पर दिया जोर Image Source : PTI

Highlights

  • मध्य प्रदेश सरकार ने हटाए सभी कोरोना प्रतिबंध
  • नाइट कर्फ्यू भी हटाया गया
  • सरकार का टीकाकरण पर जोर

भोपाल: कोरोना वायरस संक्रमण की सामान्य होती स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में सभी कोरोना प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। बुधवार को कोरोना को लेकर की गई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।

प्रदेश में अब सभी सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे। चल समारोह निकाले जा सकेंगे। शादी और अंतिम संस्कार पूर्ण क्षमता पर हो सकेंगे। इसके अलावा राज्य में अब नाइट कर्फ्यू भी नहीं रहेगा।

सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट, क्लब आदि 100 फीसदी क्षमता पर खुल सकेंगे। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग सेंटर पूरी क्षमता पर संचालित होंगे। मेलों में सभी दुकानदार दुकान लगा सकेंगे, जिनको वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी हों।

इसके अलावा वैक्सीन की डोज को लेकर भी गाइडलाइंस तय की गई हैं। हॉस्टल में 18 साल के ऊपर के छात्र/छात्राओं और सभी स्टाफ को वैक्सीन की दोनों डोज लगाना आवश्यक है। सिनेमा हॉल में स्टाफ को दोनों डोज़ और दर्शकों को कम से कम एक डोज़ लगी हो।

लोगों के अपील की गई है कि कोविड-19 गाइडलाइंस जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी करें। शासकीय टीम कोविड टेस्ट के लिए आए, तो टेस्ट करवाएं। सभी शासकीय सेवकों को दोनों डोज़ लगाना अनिवार्य होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।