1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. शिवराज सरकार के मंत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

शिवराज सरकार के मंत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 19, 2020 05:19 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 05:19 pm IST

अभी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहने का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि नया विवादास्पद बयान शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह का सामने आया है।

Minister Bisahu Lal Singh's objectionable statement on Congress Candidate's Wife- India TV Hindi
Minister Bisahu Lal Singh's objectionable statement on Congress Candidate's Wife Image Source : FILE PHOTO

भोपाल/अनूपपुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान के दौरान नेताओं के बोल लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। अभी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को 'आइटम' कहने का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि नया विवादास्पद बयान शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री बिसाहू लाल सिंह का सामने आया है। मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले नेताओं की जुबान फिसलने का सिलसला जारी है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी को 'रखैल' कह दिया। कांग्रेस ने मंत्री बिसाहू लाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सैयद जाफर ने बिसाहू लाल के एक बयान का वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में बिसाहूलाल सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह के नामांकन में दिए गए ब्यौरे पर टिप्पणी कर रहे हैं। मंत्री कह रहे हैं कि "विश्वनाथ ने अपनी पहली पत्नी का नहीं, बल्कि रखैल का ब्यौरा दिया है।"

कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जाफर ने ट्वीट कर इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि "इसे कहते हैं महिला का अपमान। भाजपा के मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को कहा रखैल, क्या महिलाओं के लिए ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल करती है भाजपा? मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री को पद से हटाएं और प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें।"

बिसाहू लाल सिंह उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और कमल नाथ की सरकार गिराई थी। बिसाहू लाल अनूपपुर से विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे हैं। अपने क्षेत्र के सबसे अमीर उम्मीदवार बिसाहू लाल हाल ही में एक वीडियो में नोट बांटते नजर आए थे। उन्होंने हालांकि इसे पुराना वीडियो बताया था।

(इनपुट-IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।