छतरपुर: जिले में शनिवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां तेज आंधी-तूफान के बीच एक मोबाइल टॉवर ही टूटकर गिर गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि टॉवर बीच से ही दो हिस्सों में टूट जाता है। गनीमत रही कि आस-पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा है कि यह टॉवर काफी पुराना हो गया था, जिससे इसकी हालत काफी जर्जर हो गई थी। ये मोबाइल टॉवर निष्क्रिय था।
जर्जर हालत में था टॉवर
दरअसल, पूरा मामला मातगवां थाना क्षेत्र के बरद्ववाहा गांव का बताया जा रहा है। यहां शनिवार को तेज आंधी-तूफान देखने को मिला। इस तूफान में एक मोबाइल टॉवर टूटकर गिर गया। वहीं इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि यह टावर बीएसएनएल कंपनी का है, जो कई दिनों से बंद पड़ा हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि ये मोबाइल टॉवर जर्जर हालत में था और तेज आंधी चलने की वजह से टूट गया है। हालांकि टॉवर टूटने की वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
घटना का वीडियो आया सामने
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टॉवर को टूटते हुए देखा जा सकता है। वहीं गनीमत रही कि टॉवर के गिरने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। टॉवर खाली खेत में बना हुआ था, जिस वजह से आस-पास कोई मौजूद भी नहीं था। वहीं छतरपुर में मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। यहां लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि आंधी की वजह से काई जगहों पर नुकसान के मामले में भी सामने आए हैं। छतरपुर में शाम को काले बादल छाने के बाद से शुरू हुई आंधी में कई पेड़ भी धराशाई हो गए। इसके अलावा होर्डिंग भी टूटने के मामले सामने आए हैं। (इनपुट- प्रेम गुप्ता)
यह भी पढ़ें-
दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल; अलर्ट जारी
शिरडी के साईं बाबा मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा