1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'यह इस टर्म की आखिरी कैबिनेट बैठक थी', एग्जिट पोल से पहले आया नरोत्तम मिश्रा का बयान

'यह इस टर्म की आखिरी कैबिनेट बैठक थी', एग्जिट पोल से पहले आया नरोत्तम मिश्रा का बयान

 Reported By: Anurag Amitabh Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 30, 2023 03:38 pm IST,  Updated : Nov 30, 2023 03:39 pm IST

आज शाम एग्जिट पोल आने से पहले भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए थे और कई विषयों पर चर्चा की गई।

 नरोत्तम मिश्रा- India TV Hindi
नरोत्तम मिश्रा Image Source : FACEBOOK

भोपाल: तेलंगाना में मतदान शाम पांच बजे सम्पन्न हो जाएगा। मतदान खत्म होते ही मीडिया संस्थान एग्जिट पोल दिखाना शुरू कर देंगे। एग्जिट पोल आने से पहले शिवराज सरकार में गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता स्नारोताम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कैबिनेट मीटिंग खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह इस सरकार के टर्म की आखिरी बैठक थी। 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हम 3 दिसंबर को पूर्ण बहुमत पा रहे हैं और प्रदेश में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे। उससे पहले यह हमारी आखिरी कैबिनेट बैठक थी। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि जनता ने हम पर भरोसा किया है और 17 नवंबर को हमारे पक्ष में मतदान किया है और इसी के बलबूते हम 125 से 150 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। 

बैठक में शिवराज सरकार के कार्यकाल पर चर्चा हुई 

वहीं यह कैबिनेट बैठक किस बात को लेकर बुलाई गई थी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हमने इस बैठक में शिवराज सरकार के कार्यकाल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल ऐतिहासिक रहा। शिवराज सिंह चौहान ऐतिहासिक मुख्यमंत्री रहे। कोरोना काल में हमारी सरकार ने जिस प्रकार से जनता की सेवा की, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। 

हम फिर से सरकार बनाएंगे 

उन्होंने कहा कि इस बैठक में लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही इन योजनाओं को आगे किस तरह से लेकर जाना है, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनता को अपने परिवार की तरह माना और उनकी सेवा की और इसी का परिणाम होगा कि हम एक बार फिर से सरकार बनाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।