1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पड़ोसी के कुत्ते ने महिला को काटा, महिला के पति ने कुत्ते को गोली से उड़ाया

पड़ोसी के कुत्ते ने महिला को काटा, महिला के पति ने कुत्ते को गोली से उड़ाया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 03, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Jun 03, 2021 01:56 pm IST

द्वारकापुरी पुलिस थाने के उप निरीक्षक मनीष माहोर ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 429 के तहत गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंद्र विश्वैया (53) के रूप में हुई है।

neighbour dog bites woman her husband shots dog पड़ोसी के कुत्ते ने महिला को काटा, महिला के पति ने कु- India TV Hindi
पड़ोसी के कुत्ते ने महिला को काटा, महिला के पति ने कुत्ते को गोली से उड़ाया Image Source : PTI

इंदौर. मध्य प्रदेश पुलिस ने इंदौर में एक पड़ोसी के पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या के आरोप में 53 वर्षीय व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पत्नी को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके कारण उसने आग-बबूला होकर यह आपराधिक कदम कथित तौर पर उठाया

द्वारकापुरी पुलिस थाने के उप निरीक्षक मनीष माहोर ने बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 429 के तहत गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंद्र विश्वैया (53) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सुदामा नगर में रहने वाले विश्वैया ने एक पड़ोसी के पालतू कुत्ते पर अपनी लाइसेंसी राइफल से बुधवार देर रात गोली दागी और गर्दन पर गोली लगने से कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

माहोर ने बताया, "वारदात का सबब पूछे जाने पर विश्वैया ने दावा किया कि कुत्ते ने उसकी पत्नी को काट लिया था और यह जानवर उसके इलाके के अन्य लोगों को भी काटकर घायल कर चुका था।" 

उन्होंने बताया कि विश्वैया की लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली गई है और कुत्ते के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उप निरीक्षक ने बताया, "हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। अगर कुत्ते ने विश्वैया की पत्नी को वाकई काटा होगा, तो हम उसके मालिक के खिलाफ भी उचित कानूनी कदम उठाएंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।