1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. लापरवाही: इंदौर के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की एड़ी कुतर गए चूहे

लापरवाही: इंदौर के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की एड़ी कुतर गए चूहे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2021 10:30 pm IST,  Updated : May 17, 2021 10:30 pm IST

इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में सोमवार को कथित तौर पर चूहों ने नवजात बच्चे की एड़ी कुतर दी। इस घटना से सकते में आए अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में जांच समिति बना दी है। 

लापरवाही: इंदौर के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की एड़ी कुतर गए चूहे- India TV Hindi
लापरवाही: इंदौर के सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की एड़ी कुतर गए चूहे Image Source : PIXABAY

इंदौर (मध्य प्रदेश)। इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में सोमवार को कथित तौर पर चूहों ने नवजात बच्चे की एड़ी कुतर दी। इस घटना से सकते में आए अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में जांच समिति बना दी है। 

शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) के अधीक्षक प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया, "हमारे अस्पताल की नर्सरी (वह स्थान जहां नवजात बच्चों को देख-भाल के लिए रखा जाता है) में एक बच्चे की एड़ी चूहों द्वारा कुतरे जाने का मामला सामने आया है। हम मामले की विस्तृत जांच करेंगे।" 

उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है जिसमें एमवाईएच के दो डॉक्टर और एक प्रशासकीय अधिकारी शामिल हैं। एमवाईएच अधीक्षक ने चूहों के कथित हमले के शिकार नवजात बच्चे की पहचान का तुरंत खुलासा नहीं किया और घटना का विस्तृत विवरण भी नहीं दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।