1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. राजगढ़: रेप का झूठा केस दर्ज कराना महिला को पड़ा भारी, मिली 10 साल की सजा

राजगढ़: रेप का झूठा केस दर्ज कराना महिला को पड़ा भारी, मिली 10 साल की सजा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 22, 2021 01:28 pm IST,  Updated : Dec 22, 2021 01:28 pm IST

लगभग 13 साल पहले जीरापुर थाने में एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने दुष्कर्म न होने की बात कही और मामला आपसी विवाद का बताया।

रेप का झूठा केस दर्ज...- India TV Hindi
रेप का झूठा केस दर्ज कराना महिला को पड़ा भारी, मिली 10 साल की सजा Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • 13 साल पहले महिला ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था रेप का केस
  • अब महिला ने मामला आपसी विवाद का बताया

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला को दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराना महंगा पड़ गया है। न्यायालय ने महिला को 10 साल की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 13 साल पहले जीरापुर थाने में एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने दुष्कर्म न होने की बात कही और मामला आपसी विवाद का बताया तो द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीष राघवेंद्र श्रीवास्तव ने आरोपियों को दोष मुक्त करते हुए महिला को 10 साल की सजा सुनाई।

बताया गया है कि वर्ष 2008 में महिला ने जीरापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इस मामले की न्यायालय में सुनवाई के दौरान महिला अपने आरोपों से पलट गई और उसने शिकायत की वजह जमीन विवाद बताया। न्यायालय ने महिला को अपना पक्ष रखने का दो बार मौका दिया, मगर महिला ने दुष्कर्म की वारदात से इंकार कर दिया।

महिला द्वारा दुष्कर्म की बात नकारे जाने के बाद आरोपियों को दोष मुक्त कर महिला पर अभियोग चलाया। इसके बाद महिला को 10 साल की सश्रम कारावास की सजा और दो हजार का अर्थदंड लगाया हैं।

जीरापुर के थाना प्रभारी जे एस मंडोविया ने बताया है कि जब महिला ने रिपोर्ट लिखाई थी तब दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और बाद में दो पर कार्रवाई हुई। बाद में महिला साक्ष्य नहीं दे पाई। न्यायालय ने महिला को 10 साल की सजा सुनाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।