1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. रतलाम: हिंदू नेता को आसिम ने जड़ा थप्पड़, कहा- 'मुस्लिम मोहल्ले में तिलक लगाकर मत आना, गोली मार दूंगा'

रतलाम: हिंदू नेता को आसिम ने जड़ा थप्पड़, कहा- 'मुस्लिम मोहल्ले में तिलक लगाकर मत आना, गोली मार दूंगा'

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Shakti Singh
 Published : May 24, 2025 05:10 pm IST,  Updated : May 24, 2025 05:14 pm IST

आरोपी ने कहा था कि यह मुस्लिम मोहल्ला है, यहां तिलक लगाकर मत आना। मेरे घर में पिस्टल रखी है, गोली मार दूंगा। इसके साथ ही पीड़ित को थप्पड़ भी मारे थे।

Hindu leader- India TV Hindi
थप्पड़ मारते आरोपी (बाएं), प्रदर्शन के दौरान हिंदू नेता (दाएं) Image Source : INDIA TV

रतलाम जिले के जावरा शहर में हिंदू जागरण मंच के नेता सूरज महावर पर एक मुस्लिम युवक द्वारा थप्पड़ मारने और जान से मारने की धमकी देने की घटना के बाद क्षेत्र में भारी तनाव व्याप्त है। घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने जावरा सिटी थाने का घेराव किया और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से प्रशासन से मांग की है कि आरोपी आसिम कुरैशी का जुलूस निकाला जाए और उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाए। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 घंटे में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

घटना जावरा के मुगलपुरा क्षेत्र की है। शुक्रवार शाम हिंदू जागरण मंच के नेता सूरज महावर मोहल्ले से गुजर रहे थे, तभी आरोपी आसिम कुरैशी ने तिलक लगाने पर आपत्ति जताई और थप्पड़ मारते हुए गोली मारने की धमकी दी। पूरी घटना पास के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पुलिस प्रशासन सतर्क, कई थानों की फोर्स तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जावरा में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने बताया कि आरोपी आसिम, उसके पिता, मां और बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

एक मुस्लिम युवक आसिम कुरैशी पर हिंदू जागरण मंच के नेता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। आसिम ने कहा था कि यह मुस्लिम मोहल्ला है यहां तिलक लगाकर मत आना। घर में पिस्टल है गोली मार दूंगा। इसके बाद कहासुनी हुई और आरोपी ने सूरज महावर को थप्पड़ मारा और धक्का दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी की हरकतें साफ दिख रही हैं। जावरा में शुक्रवार शाम 5.45 बजे यह घटना हुई। विवाद की खबर लगते ही हिंदू संगठन में गुस्सा फैल गया। हिंदू संगठनों ने आक्रोश जताते हुए जावरा सिटी थाने का घेराव कर दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। भारी हंगामे को हुए यहां 6 थानों की फोर्स तैनात की गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।