Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खड़ी क्रेन से जा टकराई कार, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खड़ी क्रेन से जा टकराई कार, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Mar 03, 2026 12:54 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 12:59 pm IST

क्रेन से टकराने के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सांकेतिक तस्वीर

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मगंलवार तड़के तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे कार सवार

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर (SHO) देवकरण देहरिया ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह 2:30 बजे से 3 बजे के बीच इटारसी रोड पर हुई है। पीड़ित लोग ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ है। 

पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

सड़क पर खड़ी क्रेन से कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस को अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए दरवाजे और खिड़कियां तोड़नी पड़ीं। 

मृतकों की हुई पहचान

घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। देहरिया ने बताया कि मृतकों में वाहन चला रहे ऋतिक सोलंकी (30), उनके दोस्त वरुण प्रजापति (21) और अभय ठाकुर (22) शामिल हैं, जो सभी स्थानीय निवासी थे।

एक को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया

बैतूल निवासी देवा पांडे (32) और आकाश पाल (30) इस दुर्घटना में घायल हो गए, जिनमें से एक को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार तेज गति से चलाई जा रही थी। मामले की जांच जारी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement