1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को हुआ कोरोना, मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव

सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को हुआ कोरोना, मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Apr 15, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 04:19 pm IST

5 अप्रैल को कोरोना के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान की शुरुआत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह तथा बच्चों कार्तिकेय एवं कुणाल को स्वयं मास्क लगाकर की थी।

मध्य प्रदेश के...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे को कोरोना हो गया है Image Source : INDIA TV

भोपाल। मध्य प्रदेश में सीएम हाउस में भी कोरोना पहुंच चुका है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को भी कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है, उनकी रेपिड एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, हालांकि आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। फिलहाल मुख्यमंत्री के बेटे ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना कोविड टेस्ट कराया है और रेपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटीव आई है, लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

गौरतलब है 5 अप्रैल को कोरोना के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान की शुरुआत  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह तथा बच्चों कार्तिकेय एवं कुणाल को स्वयं मास्क लगाकर की थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपील की थी कि सभी मास्क लगाएं, अपने परिवार के सभी सदस्यों को मास्क लगवाएं, दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें तथा इसके माध्यम से प्रदेश व देश की कोरोना से रक्षा करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।