1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'राहुल गांधी तुम्हे पता है खेती क्या होती है रे', किसान कानून के विरोध पर शिवराज चौहान ने साधा निशाना

'राहुल गांधी तुम्हे पता है खेती क्या होती है रे', किसान कानून के विरोध पर शिवराज चौहान ने साधा निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 03:07 pm IST

शिवराज चौहान ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी को नहीं पता कि गुड़ गन्ने के रस से बनता है या मशीन से निकलता है। मध्य प्रदेश के रीवा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने यह बयान दिया है

किसान बिल के विरोध को...- India TV Hindi
किसान बिल के विरोध को लेकर शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है Image Source : PTI

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान कानून का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। शिवराज चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी को खेती और किसानी के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। शिवराज चौहान ने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी को नहीं पता कि गुड़ गन्ने के रस से बनता है या मशीन से निकलता है। मध्य प्रदेश के रीवा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने यह बयान दिया है।

किसान सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "राहुल गांधी तुम्हें मालूम है खेती क्या होती है रे, किसानी क्या होती है, गुड़ गन्ने के रस से  बनता है या मशीन से निकलता है ? पता है तुम्हें? ज्वार का भुट्टा उल्टा लगता है या सीधा, बता सकते हो ? ये विरोध करेंगे किसान कानून का, ये किसान कानून क्या है, मोदी जी का मैं अभिनंदन करना चाहता हूं, सबसे बड़ा किसान हितैशी अगर हिंदुस्तान का कोई है तो उनका नाम है श्रीमान नरेंद्र मोदी"

शिवराज चौहान ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर आगे कहा, "हमने सुना है कि दिग्विजय और कमलनाथ उपवास करने वाले हैं, वो भी किसानों के साथ हुए अन्याय के लिए...अरे तुमने तो पाप किया है प्रायश्चित करो, भूखे रहो लेकिन प्रायश्चित करने के लिए रहो"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।